GK Capsule General Knowledge Questions 2018 General Knowledge In Hindi Pdf With Answer Download Get India GK In Hindi gk question and answer quiz new
प्रश्न 1. संगठन किसे कहते हैं ?
उत्तर किसी निश्चित उद्देश्य की पूर्ति हेतु एकाधिक व्यक्ति जब किसी संरचना का निर्माण करते हैं, तो वह संगठन कहलाता है।
प्रश्न2. प्रेरणा से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर वह मनोवैज्ञानिक तत्व जिनसे कर्मचारी संतुष्ट होकर अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होता है।
प्रश्न3. आदेश की एकता से आपका क्या तात्पर्य है ?
उत्तर कार्य के दोहरेकरण से बचने के लिए अधीनस्थ अधिकारी द्वारा केवल एक ही उच्च अधिकारी द्वारा आदेश प्राप्त किया जाना।
प्रश्न4. पर्यवेक्षण
उत्तर उच्च अधिकारी द्वारा अधीनस्थ के कार्यों का कार्यसुधार के उद्देश्य से निरीक्षण करना, पर्यवेक्षण कहलाता है।
प्रश्न5. ‘सरकार एक आदर्श नियोक्ता’ अवधारणा से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर सरकार द्वारा कार्मिकों की भर्ती में निष्पक्षता, पदोन्नति, विकास, कल्याण एवं पेंशन का पर्याप्त ध्यान रखते हुए गरिमापूर्ण सेवा प्रदान करने का अवसर उपलब्ध करवाना।
प्रश्न6. लालफीताशाही से आप क्या समझते हैं?
उत्तर सरकारी कर्मचारियों द्वारा कार्यप्रणाली, प्रक्रियाओं एवं नियमों पर इतना अधिक बल देना कि लोक सेवा का लक्ष्य गौण हो जाए। GK Capsule General Knowledge Questions 2018
प्रश्न7. संगठनात्मक प्रभावशीलता
उत्तर किसी संगठन द्वारा जिस हद तक अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया जाता है, वह उसकी संगठनात्मक प्रभावशीलता कहलाती है।
प्रश्न8. प्रतिबद्ध नौकरशाही से आपका क्या तात्पर्य है ?
उत्तर लोक सेवकों का वह अभिजात्य वर्ग जो संविधान के सिद्धान्तों के प्रति प्रतिबद्ध होता है।
प्रश्न 9. ‘प्रधानमंत्री कार्यपालिका का वास्तविक अध्यक्ष होता है।’ विवेचना कीजिए ?
उत्तर भारतीय सवंधिान में कार्यपालिका के अध्यक्ष के रूप में राष्ट्रपति का वर्णन है लेकिन प्रधानमंत्री को प्राप्त विशेष शक्तियों यथा मंत्रियों एवं पदाधिकारियों की नियुक्ति, लोकसभा में बहुमत दल का नेता, संसद में प्रवक्ता, राष्ट्रपति संसद के मध्य की कड़ी, नीति आयोग का अध्यक्ष, जनसंपर्क द्वारा प्राप्त लोकप्रियता एवं विविध संकटकालीन शक्तियां प्रधानमंत्री को वास्तविक अध्यक्ष बना देती हैं।
प्रश्न10. व्यवहारवादी उपागम का महत्व स्पष्ट कीजिए ?
उत्तर इसके अन्तर्गत सिद्धान्त विकास में तथ्यत्मक, औचित्यता का सिद्धान्त कार्य निष्पादन व्यवहार को बेहतर व्यवस्थित एवं वैज्ञानिक बनाने, सामाजिक, मनावैज्ञानिक क्षमताओं का विकास, निर्णायन प्रक्रिया में वैज्ञानिक दृष्टिकोण आदि पर बल दिया जाता है। इसके द्वारा शास्त्रीय सिद्धांतों को समझने में भी सहायता मिलती है।
प्रश्न11. प्रशाासन में समन्वय का क्या महत्व है ?
उत्तर समन्वय संगठन का सबसे महत्वपूर्ण एवं सार्वभौमिक सिद्धान्त है, जो संगठन में क्रमबद्धता में वृद्धि का सहयोग के वातावरण का निर्माण, कार्य के दोहरेकारण से बचाव, अनावश्यक संघर्ष एवं अतिक्रमण से मुक्ति, प्रभावशीलता एवं संवेदनशीलता में वृद्धि आदि के लिए अत्यावश्यक है।
प्रश्न12. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के कार्यों की विवेचना कीजिए ?
उत्तर सरकारी लेखों के प्रबंध हेतु निर्देश जारी करना, केन्द्र एवं राज्य सरकारों के लेखों की जांच करना, सरकारी व्ययों पर नियंत्रण रखना, केन्द्र के लेखों से संबंधित प्रतिवेदनों को राष्ट्रपति को प्रस्तुत करना, उद्यम सीमित को लोक उपक्रमों के लेखा परीक्षण की रिपोर्ट देना एवं लोक लेखा समिति के कार्यों में सहायता प्रदान करना।
प्रश्न13.विकास प्रशासन एवं प्रशासनिक विकास में अंतर स्पष्ट कीजिए ?
उत्तर सरकारी तंत्र द्वारा नियोजित परिवर्तन कर विकास कार्यक्रमों एवं नीतियों के माध्यम से प्रत्येक क्षेत्र में सुधारात्मक विकास करना विकास प्रशासन कहलाता है जबकि प्रशासन तंत्र को सुचारु एवं क्रियाशील बनाने, प्रशासनिक क्षमताओं और दक्षताओं को विकसित करना प्रशासनिक विकास कहलाता है।